नई दिल्ली: क्रिसमस पर्व का दिन नोएडा के पास स्लम एरिया में रहने वाले स्ट्रीट चिल्ड्रन के लिए खुशी का पैग़ाम लेकर आया और इसे नियर ग्रुप समूह से जुड़े लोगों ने बच्चों के साथ खेलकूद में भाग लेकर, उनको बेहतरीन तोहफे देकर मनाया।
क्रिसमस में प्रभु यीशु का जन्म उत्सव तो सभी ने मनाया। किसी ने अपने घर पर अपनी फैमली के साथ तो किसी ने चर्च में तो कोई अपने दोस्तों के साथ सेलीब्रेट किया, लेकिन स्ट्रीट में रहने वाले बच्चों के बारें में बहुत ही कम लोगों ने सोचा। कुछ ही लोगों या ग्रुप ने इस बारे में पहल की कि स्ट्रीट में रहने वाले बच्चे भी इस क्रिसमस में खुश हो सकते हैं। उनके भी चेहरे में मुस्कान लाई जा सकती है। इसी बात को आगे बढ़ाया नियर ग्रुप ने।
इन्होंने नोयडा में रहने वाले स्ट्रीट चिल्ड्रेन्स को पुराने ऊनी कपड़े के साथ-साथ पढ़ने के लिए किताब, पेंसिल और मिठाइयां दी। साथ ही इनके खेलने के लिए खेल संबंधी वस्तुएं दीं। नियर ग्रुप एक नेटवर्क की तरह काम करता है। इस नेटवर्क का नाम हैं neargroup App.
जानिए क्या है Neargroup App
यह अपने NearGroup App से लोगों को आसपास के अन्य लोगों से मिलना, खेलकूद के साथ-साथ आसपास हो रही परेशानियों का समाधान करने की सुविधा देते हैं। आप इस एप से ग्रुप चैट भी कर सकते हैं, जोकि सत्यापित पड़ोसी होते हैं। दिल्ली एनसीआर में इनके दस हजार से ज्यादा लोग इस एप को फॉलो करते हैं।
अगली स्लाइड में पढ़े क्या कहते है neargroup App के संस्थापक
Latest India News