1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: कालकाजी में 10वीं की छात्रा से 2 दिन तक गैंगरेप

दिल्ली: कालकाजी में 10वीं की छात्रा से 2 दिन तक गैंगरेप

दक्षिण दिल्ली में कालकाजी इलाके के एक फ्लैट में दो लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से गैंगरेप किया।

gangrape- India TV Hindi
gangrape

गुड़गांव: दक्षिण दिल्ली में कालकाजी इलाके के एक फ्लैट में दो लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित रूप से गैंगरेप किया। पुलिस ने यह जानकारी दी कि, आरोपी करण सिंह और संजय कुमार ने गुड़गांव के एक सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा को गत शनिवार एवं रविवार (6-7 अगस्त) को एक फ्लैट में कथित रूप से बंधक बनाए रखा और उसका बलात्कार किया। वहीं, उनके दो साथियों महेश और काला ने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो बनाया।

शिकायतकर्ता ने बुद्धशाहपुर पुलिस थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि पालड़ा गांव निवासी करण पीडि़ता को जानता था जबकि संजय ढाणी शिकोहपुर का निवासी है और महेश और काला करण के गांव के रहने वाले हैं।

पीड़िता के अनुसार करण शनिवार को उसे गुड़गांव बस अड्डे से अपनी मोटरसाइकिल पर कालकाजी मंदिर ले गया।

थाना प्रभारी ने कहा, पीडि़ता ने आरोप लगाया कि मंदिर जाने के बाद करण उसे इसी इलाके के एक फ्लैट में ले गया और बाद में उसके तीन मित्र भी वहां आ गए। उन्हौंने बताया कि चिकित्सकीय जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है और चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Latest India News