पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज का 90 वर्ष की आयु में अमेरिका के न्यू जर्सी में निधन हो गया। पंडित जसराज मेवाती घराने से ताल्लुक रखते थे। पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत शोक में डूब गया है। पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हरियाणा हिसार में हुआ था और उनके पिता पंडित मोतीराम भी मेवात घराने में एक संगीतज्ञ थे।
पंडित जसराज ने संगीत दुनिया में 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए। शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय स्वरों के उनके प्रदर्शनों को एल्बम और फिल्म साउंडट्रैक के रूप में भी बनाया गया है। जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया है। उनके कुछ शिष्य नामी संगीतकार भी बने हैं। साल 2000 में भारत सरकार ने पंडित जसराज को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि कनाडा और अमेरिका में भी शास्त्रीय संगीत सिखाया।
Latest India News