1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गले की सर्जरी के बाद दिल्ली लौटे केजरीवाल, सिसोदिया भी फिनलैंड से आएंगे

गले की सर्जरी के बाद दिल्ली लौटे केजरीवाल, सिसोदिया भी फिनलैंड से आएंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार परेशान करने वाली खांसी से निजात पाने के लिए बेंगलुरू में गले की सर्जरी कराने के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी लौट आए। वह 13 सितंबर को बेंगलुरू

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार परेशान करने वाली खांसी से निजात पाने के लिए बेंगलुरू में गले की सर्जरी कराने के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी लौट आए। वह 13 सितंबर को बेंगलुरू गये थे जहां एक दिन बाद ही उनकी सर्जरी हुई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दिल्ली रवाना होने से पहले केजरीवाल ने अस्पताल के डॉक्टरों को शुक्रिया बोला, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, आज अस्पताल से छुट्टी मिली। किरण जी, डॉक्टर शेट्टी और डॉक्टर पॉल को बहुत-बहुत धन्यवाद। शब्दों में आभार प्रकट नहीं कर सकता हूं।

भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऐसे समय में राष्ट्रीय राजधानी से बाहर रहने को लेकर आलोचना की जब दिल्ली डेंगू और चिकनगुनिया की गिरफ्त में है। सिसोदिया को भी फिनलैंड से आज वापस दिल्ली आना है, जहां वह वहां की शिक्षा प्रणाली को समझने के लिए गये हुए हैं।

इससे पहले इसी सप्ताह कांग्रेस ने यह कहते हुए भगोड़ा दिवस मनाया था कि केजरीवाल समेत मंत्रिमंडल के आधे सदस्य दिल्ली में नहीं हैं।

Latest India News