1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: केजरीवाल ने PM मोदी को किया सैल्यूट, कहा- ‘पाक के झूठ को करें बेनकाब’

Video: केजरीवाल ने PM मोदी को किया सैल्यूट, कहा- ‘पाक के झूठ को करें बेनकाब’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनको सैल्यूट किया है। एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के फैसले की तारीफ की

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान द्वारा संदेह उत्पन्न किए जाने के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर पाकिस्तान के झूठे प्रचार को बेनकाब करने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को सलाम करते हैं।

एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा, "हाल में वे (पाकिस्तान) अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तान ले गए और उनसे कहा कि भारतीय सेना द्वारा बिल्कुल ही कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया गया। मोदी जी को पाकिस्तान के झूठे प्रचार को बेनकाब करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम सर्जिकल स्ट्राइक का पूर्ण समर्थन करते हैं। इसी तरह पाकिस्तान के गंदे प्रचार का जवाब देने के लिए उनसे अनुरोध करते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सलाम करता हूं।"

केजरीवाल ने कहा, 'पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख करने के लिए प्रोपेगंडा कर रहा है। मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि जिस तरह जमीन पर उन्होंने और सेना ने एकजुट होकर पाकिस्तान को मजा चखाया, वैसे ही पाकिस्तान जो भारत को झूठा बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, उसमें भी उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने बेनकाब करें। इस मामले में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ है।'

Latest India News