1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आचार संहिता उल्लंघन मामले में 200 द्रमुक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

आचार संहिता उल्लंघन मामले में 200 द्रमुक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह की शुरूआत में यहां बिना अनुमति के समूहों में एकत्रित होकर और हंगामा करके कथित रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में द्रमुक के 200 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें चार उम्मीदवार है।

election commission- India TV Hindi
election commission

सलेम (तमिलनाडु): चुनाव अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह की शुरूआत में यहां बिना अनुमति के समूहों में एकत्रित होकर और हंगामा करके कथित रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में द्रमुक के करीब 200 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें चार उम्मीदवार हैं। द्रमुक के दो समूहों के बीच पार्टी के पूर्व मंत्री दिवंगत वी अरमुगम की प्रशंसा में नारेबाजी करने को लेकर 15 अप्रैल को कहासुनी हो गई थी।

द्रमुक उम्मीदवार पनीरसेल्वम, एडवोकेट राजेंद्रन, गुणशेखरन और अम्मासी और उनके समर्थकों ने 16 मई को शहर में अन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शुरू किया और द्रमुक अध्यक्ष एम करणानिधि और पार्टी कोषाध्यक्ष एम के स्टालिन की प्रशंसा में नारेबाजी की। कुछ अन्य द्रमुक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी का विरोध करते हुए दिवंगत अरमुगम की तारीफ की जिसके बाद दोनों समूहों के बीच नोंकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें शांत किया और समूहों को तितर-बितर किया।

Latest India News