1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत में शीतलहर जारी, कुछ हिस्सों में हुई बारिश

उत्तर भारत में शीतलहर जारी, कुछ हिस्सों में हुई बारिश

नई दिल्ली: उत्तर भारत में आज शीतलहर का असर जारी रहा और उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ें। साथ ही, कोहरे के कारण सड़क एवं रेल

cold wave continue in north India, rains in some parts- India TV Hindi
cold wave continue in north India, rains in some parts

नई दिल्ली: उत्तर भारत में आज शीतलहर का असर जारी रहा और उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ें। साथ ही, कोहरे के कारण सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोहरे के कारण 51 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

विमानों का परिचालन सामान्य रहा जबकि दिल्ली आने 19 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश और गरज के साथ छीटें पड़े जबकि विभिन्न स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस बीच कश्मीर के करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने के बावजूद शीतलहर का असर जारी है। बूंदी और टोंक में कल दो मिलीमीटर और 1.6 मिलीमीटर बारिश हुयी। पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर का असर जारी रहा और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब बना रहा। क्षेत्र में धुंध और कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। दोनों राज्यों में पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तामपान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest India News