A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर घाटी और लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी, तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

कश्मीर घाटी और लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी, तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

मौसम विभाग ने कहा कि रात के तापमान में और गिरावट के साथ एक सप्ताह और ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 

कश्मीर घाटी और लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी, तापमान हिमांक बिंदु से नीचे- India TV Hindi
कश्मीर घाटी और लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी, तापमान हिमांक बिंदु से नीचे

श्रीनगर: कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मंगलवार को भी कड़ाके की शीतलहर जारी है और तापमान हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। 

मौसम विभाग ने कहा कि रात के तापमान में और गिरावट के साथ एक सप्ताह और ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 

कारगिल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 15.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.7 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में 7.6 डिग्री नीचे और श्रीनगर में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। 

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में रात में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, कटरा में 6.5 डिग्री, बटोटे में 3.6 डिग्री, बनिहाल में 0.7 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Latest India News