1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धूप मे रंग बदलने वाली टीशर्ट

धूप मे रंग बदलने वाली टीशर्ट

अब पसंदीदा टेलीविजन धारावाहिकों में दिखने वाले कपड़ों की तर्ज पर पहने जाने वाले कपड़ों के दिन लदने वाले हैं क्योंकि टीशर्ट की एक ऐसी नई श्रृंखला को लॉन्च किया गया है जिसका रंग और पैटर्न आपके घर से बाहर सूरज की रोशनी में आते ही बदल जाएगा।

t-shirt- India TV Hindi
t-shirt

दिल्ली: अब पसंदीदा टेलीविजन धारावाहिकों में दिखने वाले कपड़ों की तर्ज पर पहने जाने वाले कपड़ों के दिन लदने वाले हैं क्योंकि टीशर्ट की एक ऐसी नई श्रृंखला को लॉन्च किया गया है जिसका रंग और पैटर्न आपके घर से बाहर सूरज की रोशनी में आते ही बदल जाएगा। स्वदेशी परिधान ब्रांड गिरगिट की पुरूषों के लिए तैयार यह अनोखी टी-शर्ट सूर्य की रोशनी के संपर्क के साथ अपना डिजायन और रंग बदलती है।

अंदर से बाहर के वातावरण जाएगें तो बदल जाएगा टी-शर्ट का डिजायन और रंग

ब्रांड ने बताया, जब व्यक्ति घर के अंदर से बाहरी वातावरण और बाहरी वातावरण से घर के अंदर आएंगे तो टी-शर्ट का डिजायन और रंग उसी के अनुरूप बदल जाएगा और अलग तरह का नजर आने लगेगा। मसलन, एक टीशर्ट ऐसी है जिस पर सफेद पृष्ठभूमि में एक लड़की की तस्वीर है जो जॉयस्टिक (वीडियो गेम) के साथ खेल रहे एक लड़के के पास है। तस्वीर के साथ लिखा है, आपकी टी का कोई रंग नहीं है।

जैसे ही यह रोशनी में आएगा तो स्केच रंगीन हो जाएगा और चित्र के नीचे लिखा दिखेगा अब क्या कहते हो । ब्रांड के मुताबिक इस विचार के पीछे ग्राहकों के एक खास वर्ग को ध्यान में रखा गया है जो इसे पहन कर लीक से हट कर महसूस करना चाहता हैं।

 

Latest India News