शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक गांव की मस्जिद में आज ईद समारोह के दौरान एक ही समुदाय के दो समूहों में झड़प होने से तनाव फैल गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह झड़प सिरमौर जिले के नाहन कस्बे से करीब 25 किमी दूर मिसरवाला के मस्जिद में हुई, जब एक समूह ने एक खास मौलवी द्वारा ईद की नमाज अदा करवाने पर आपत्ति जताई।
अधिकारी ने कहा कि दूसरा समूह इस बात पर जोर दे रहा था कि उसने जिस मौलवी को नमाज अदा करवाने के लिए नामित किया है, वही नमाज की अदायगी कराएं। इसी को लेकर दोनों समूहों के बीच झड़प हुई। उन्होंने कहा, "हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। मस्जिद के पास खड़े कुछ वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने नुकसान पहुंचाया।"
घटना के समय मस्जिद में 3,000 से अधिक लोग मौजूद थे। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Latest India News