1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत आज स्थिर है और वह आर्मी रिसर्च एवं रेफरल हॉस्पिटल में विशेषग्य चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

sonia gandhi- India TV Hindi
sonia gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत आज स्थिर है और वह आर्मी रिसर्च एवं रेफरल हॉस्पिटल में विशेषग्य चिकित्सकों की निगरानी में हैं। सोनिया को कल देर रात तेज बुखार के चलते यहां भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से सोनिया गांधी की सेहत के संबंध में कोई जानकारी अभी जारी नहीं की गई है लेकिन कांग्रेस ने कहा है कि चिकित्सकीय देखरेख में उनकी हालत सुधर रही है। 

कांग्रेस प्रमुख सोनिया कल आधी रात के करीब दिल्ली लौट आई थीं। उन्हें बीमार होने की वजह से वाराणसी में आठ किलोमीटर का रोडशो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। 

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मीडिया सेल के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बयान में कहा, कल ही उन्होंने सोनिया ने कहा था कि वह जनता से मिलने के लिए और काशी विश्वनाथ जी के ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन करने के लिए वाराणसी लौटकर आएंगी। लौटने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। चिकित्सकीय देखरेख में उनकी हालत सुधर रही है।

Latest India News