A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

कांगेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम 7 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Congress President Sonia Gandhi - India TV Hindi
Image Source : PTI Congress President Sonia Gandhi 

नई दिल्ली। कांगेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को आज शाम 7 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को अस्थमा की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष डॉ. डीएस राणा ने बताया कि उन्हें यहां नियमित परीक्षण और जांच के लिए लाया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। 

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज गुरुवार को पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। बैठक में कोरोना, भारत-चीन गतिरोध, मौजूदा राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा। साथ ही बैठक के दौरान कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में रिपुन बोरा, पीएल पूनिया, छाया वर्मा तथा कुछ अन्य सदस्यों ने राहुल को फिर से पार्टी की कमान सौंपने की पैरवी की। सोनिया ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, इससे पहले भी सांसदों ने राहुल को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई थी। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Latest India News