नई दिल्ली: महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस की महिला सांसद और पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन हार्ले डेविसन बाइक चलाकर संसद पहुंची। उन्हें इस अवतार में देखकर हर कोई चकित रह गया। उनके इस कदम को महिलाओं के लिए एक मिसाल के तौर पेश किया जा रहा है कि महिलाएं किसी से कम नहीं है और वो कुछ भी करने में सक्षम हैं। आपको बता दें कि रंजीत रंजन बिहार के सुपौल से लोकसभा सांसद हैं। रंजन अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं।
जब रंजन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो रोज मोटरसाइकिल और साइकिल से संसद आ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक वो अपनी महंगी बाइक पति को छूने भी नहीं देती हैं और वो उन्हें बाइक में पीछे बिठाकर ही सैर कराती हैं।
Latest India News