नई दिल्ली: बाराबंकी में निःसंतान महिलाओं को बच्चे पैदा करने के नाम पर उनके साथ ब्लात्कार करने वाला आरोपी बाबा गिरफ्तार हो गया है। ढोंगी बाबा राम शंकर तिवारी उर्फ परमानन्द को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना से दबोचा है।
ढोंगी बाबा के कारनामों का वीडियो वायरल होने के बाद से वह पिछले 15 दिनों से फरार था। सोमवार दो महिलाओं ने बाबा परमानंद के खिलाफ बाराबंकी में दुराचार के प्रयास, जानलेवा हमला करने, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाबा 100 से भी अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार कर चुका है।
बता दें कि परमानंद बेऔलाद महिलाओं को बच्चा पैदा करने का लालच देकर उनका यौन उस्पीड़न करता था। पिछले दिनों पीड़ित महिला और आरोपी परमानन्द का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में बाबा की आवाज आ रही थी। इससे पहले भी इस तरह की बातें परमानंद के बारे में सामने आ चुकी थी।
यह ढोगी बाबा स्वंयभू महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। ज्यादातर नि:संतान महिलाएं उसका शिकार बनती थी। वह इलाज के नाम पर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाता था।
मामला बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां मां काली हरई धाम के नाम से राम शंकर तिवारी उर्फ परमानन्द बाबा का एक आश्रम है। यह ढोगी बाबा आए दिन अपने भक्तों और खासकर महिला भक्तों से घिरा रहता है। महिलाओं को झांसा देकर यह बाबा उनके साथ अश्लील हरकते किया करता था और इसी दौरान अंतरंग लम्हों की वीडियो क्लिपिंग भी बनाता था। बाद में वह उस वीडियो के माध्यम से महिलाओं को ब्लैकमेल करता था।
Latest India News