1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए अशोक सिंघल के विवादित बयान जिनसे मचा हंगामा

जानिए अशोक सिंघल के विवादित बयान जिनसे मचा हंगामा

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 89 वर्षीय सिंघल को एक महिने से ज्यादा वक्त से सांस संबंधी परेशानी हो रही

मोदी को जिताएं, तो बन जाएगा अयोध्या में राम मंदिर

लोकसभा चुनाव से पहले अशोक सिंघल ने लोगों से मोदी को जिताने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि देश की जनता ने अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री बनवा दिया था। जिसके बाद पोखरण विस्फोट किया गया था। अब जनता भारी बहुमत के साथ मोदी को जिताकर प्रधानमंत्री बनवा दे। हम अयोध्या में राम मंदिर बनवा देंगे।

मुस्लिमों को सिंघल की खुली धमकी

वीएचपी नेता सिंघल ने मुस्लिमों को खुली धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक समुदायों को हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करना सीखना होगा। वे अगर ऐसा नहीं करेंगे, तो लंबे समय तक वजूद में नहीं रह पाएंगे।

सिंघल के इस बयान पर कांग्रेस, सीपीएम समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों ने कड़ा एतराज जताया था।

Latest India News