A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: बारामुला में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा, तलाशी अभियान शुरू

जम्‍मू कश्‍मीर: बारामुला में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा, तलाशी अभियान शुरू

बारामुला के बाहरी इलाके कनीसपोरा में आज सुबह सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। यहां पर सुरक्षा बलों को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

<p>Terrorist encouner </p>- India TV Hindi
Terrorist encouner 

जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने आज फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बारामुला के बाहरी इलाके कनीसपोरा में आज सुबह सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। यहां पर सुरक्षा बलों को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बारामुला में आ‍तंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सेना और पुलिस के संयुक्‍त दस्‍ते ने तलाशी अभियान शुरू कया। इसमें बारामुला पुलिस, 52 राष्‍ट्रीय रायफल और सीआरीएफ की 53वीं बटालियन इस ऑपरेशन में शामिल हैं।

Latest India News

Related Video