नई दिल्ली: सड़क परिवहन केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का तबलीगी जमात पर बड़ा बयान आया है। इंडिया टीवी से बात करते हुए उन्होंने कि अगर ये देश के खिलाफ या देश के नागरिकों के खिलाफ लड़ाई या जिहाद करना चाहते हैं तो देश के पास कानून है और उनका पूरा इस्तेमाल होना चाहिए। इनमें और आतंकवादियों में क्या फर्क रहा जाता है। ये आतंकवादी हो गए और इनके खिलाफ आतंकवादी की तरह पेश आना चाहिए।
उन्होंने इस दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने पर भी सवाल उठाए। वीके सिंह ने सवाल किया, "क्यों 15 आदमी को सड़क पर खड़े होकर नमाज पढ़ना चाहिए? ये जो फालतू की बाते किसी ने इनके दिमाग के अंदर भर दी गई है ये निकालनी चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर एक चीज बताई गई है कि अपनी सुरक्षा या देखभाल के लिए कोई काम नहीं करना है तो नहीं करना चाहिए। कोई नेता या धर्मगुरू इसमें अगर अड़चन डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भारत ऐसी चीजें बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगा, भारत का मतलब है पूरा हिंदुस्तान, उसमें सब लोग आते हैं।"
उन्होंने कहा कि यह लगने लगा था कि कोरोना वायरस काबू पा रहे हैं। बड़ा अच्छा लगता था कि असम जैसे राज्य कहते थे कि उनके यहां एक भी केस नहीं है। उसके बाद एक विस्फोट हुआ मरकज जमात का और एक दम से चारों तरफ केस फैल गए। सफलता मिल रही थी, अब लग रहा है कि उसमें रुकावट आ गई है। इसपर काबू पा लिया जाएगा। बस इस पर सख्ती की जरूरत है। जो देश के कानून के खिलाफ काम करेगा उसके खिलाफ कानून काम करेगा।
जब उनसे यह पूछा गया कि किया 21 दिन के लॉकडाउन से काम चलेगा तब उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी खुद इस लड़ाई को लीड कर रहे हैं। 21 दिन में अगर बात नहीं बनी तो कुछ दिन बाद बन जाएगी, लेकिन अभी अगर इसमें जल्दी से जल्दी काबू पा लिया जाए और भागे लोगों को पकड़ा जाए तो चीजें काबू में आ सकती हैं। 10 दिन बाद सरकार इस पर आकलन करेगी और सही फैसला लेगी।
Latest India News