कोरोना वायरस: राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 40 में से 38 मरीजों के टेस्ट नेगेटिव
कोरोना वायरस: राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती 40 में से 38 मरीजों के टेस्ट नेगेटिव
IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 13, 2020 06:46 pm IST, Updated : Feb 13, 2020 07:10 pm IST
राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना वायरस के कुल 40 संदिग्ध रोगियों में से 38 के टेस्ट नेगेटिव आए हैं।
Image Source : PTI Representational Image
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना वायरस के कुल 40 संदिग्ध रोगियों में से 38 के टेस्ट नेगेटिव आए हैं। इन सभी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो मरीज अभी भी अस्पताल में हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद राम मनोहर लोहिया अस्पताल की तरफ से दी गई।