1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के कोने-कोने में पहुंचेगी कोरोना वायरस टेस्ट किट, ICMR ने डाक विभाग से किया करार

देश के कोने-कोने में पहुंचेगी कोरोना वायरस टेस्ट किट, ICMR ने डाक विभाग से किया करार

इंडिया पोस्ट ने ICMR के साथ समझौता किया है। इंडिया पोस्ट ICMR के 16 क्षेत्रीय डिपो से कोविद परीक्षण किट देशभर में फैले 200 कोविड प्रयोगशालाओं तक पहुंचाएगा।

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : PTI Representational Image

नई दिल्ली. पूरी दुनिया इस वक्त कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। इस बीमारी की अबतक कोई दवा नहीं मिल पाई है।  ऐसे में इस बीमारी की पहचान और नियंत्रण के लिए टेस्ट सबसे ज्यादा जरूरी है। भारत के सभी हिस्सों में भी किटों की डिलीवरी सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। किटों को समय पर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार सभी उपाय कर रही है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने प्रति दिन पूरे देश में लगभग 1 लाख परीक्षणों को अंजाम देने का लक्ष्य रखा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए, 1,56,000 डाकघरों के विशाल नेटवर्क के साथ भारत पोस्ट एक बार फिर COVID वारियर के रूप में सामने आया है। के रूप में गया है।

इंडिया पोस्ट आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के जरिएघर-द्वार तक लगातार पैसे पहुंचा रहा है, अब इंडिया पोस्ट ने ICMR के साथ समझौता किया है। इंडिया पोस्ट ICMR के 16 क्षेत्रीय डिपो से कोविद परीक्षण किट देशभर में फैले 200 कोविड प्रयोगशालाओं तक पहुंचाएगा। इंडिया पोस्ट के कर्मचारी कोविड किट्स की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। कई बार ये किट्स रात के साढ़े 11 बजे भी डिलीवर की गई हैं। नार्थ ईस्ट जैसे राज्यों में भी इंडिया पोस्ट दूर दराज के इलाकों में जल्द से जल्द इन किट्स के डिलीवरी कर रहा है। 

Latest India News