A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: बिहार में एक और पॉजिटव केस सामने आया, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 65 पहुंची

Coronavirus: बिहार में एक और पॉजिटव केस सामने आया, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 65 पहुंची

बिहार में सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित एक नया मामला सामने आया है जिससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।

<p>Coronavirus Cases in Bihar</p>- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Bihar

पटना: बिहार में सोमवार को कोरोनावायरस से संक्रमित एक नया मामला सामने आया है जिससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि आज (सोमवार) एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जो बेगूसराय का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की उम्र 34 साल है। वह किस मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है।

बिहार में अब तक कुल 65 लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें से एक की मौत हो गई है जबकि 26 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं पाया गया था।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान से, सात मुंगेर से, पटना और गया से पांच-पांच, बेगूसराय से आठ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से दो एवं नवादा तीन तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना के एम्स में मौत हो गई थी।

Latest India News