1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में कोरोना का हाहाकार, गुरुवार को 6 लोगों की मौत, 191 नए कोरोना पॉजिटिव

गुरुग्राम में कोरोना का हाहाकार, गुरुवार को 6 लोगों की मौत, 191 नए कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना वायरस का हाहाकार जारी है। गुरुवार को तो यह बीमारी कहर बनकर टूटी है।

<p>Coronavirus</p>- India TV Hindi
Image Source : AP Coronavirus

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोरोना वायरस का हाहाकार जारी है। गुरुवार को तो यह बीमारी कहर बनकर टूटी है। सिर्फ एक दिन में इस बीमारी से गुरुग्राम में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते जिले में 191 संक्रमित पाए गए हैं। बता दें ​कि जून की शुरुआत से ही गुरुग्राम में हर रोज कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है। साथ ही यहां पर रोज मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 

गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को गुरुग्राम में 24 घंटे के भीतर 6 लोगों की मौत हो गई है। इसे मिलाकर जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 98 मौत हो चुकी हैं। वहीं संक्रमण की बात करें तो एक दिन में 191 नए कोरोना के केस भी आए हैं। वहीं 36 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। कुल आंकड़ों की बात करें तो अब तक गुरुग्राम में कोरोना के कुल 2737 मामले सामने आए हैं। वहीं डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 859 है। फिलहाल जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 1859 है। 

कोविड-19 अस्पतालों में करीब 70 % बेड खाली

दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए नामित पांच अस्पतालों में लगभग 70 प्रतिशत बिस्तर खाली पड़े हैं, इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 रोगियों के लिए बिस्तर उपलब्ध न होने या उपचार न मिलने की शिकायतें मिली हैं। इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति इसलिए है क्योंकि लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं कराना चाह रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप पर साझा की गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, इन पांच कोविड-19 अस्पतालों में 3,000 से अधिक बिस्तर खाली पड़े हैं, जिनकी कुल क्षमता 4,344 बिस्तरों की है। हालांकि, कई बड़े निजी अस्पतालों के लगभग सभी बिस्तर भरे हैं। कोविड-19 के कई पुष्ट व संदिग्ध रोगियों के परिवारों ने पिछले कुछ हफ्तों में आरोप लगाए हैं कि उन्हें कई अस्पतालों में उनके परिजनों को भर्ती नहीं किया गया या उन्हें बिस्तर नहीं मिल सके।चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ऐसा सरकारी अस्पतालों की छवि, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता की स्थिति और शायद कर्मचारियों की कमी के कारण हो सकता है। बृहस्पतिवार दोपहर को ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, केंद्र और दिल्ली सरकारों द्वारा संचालित अस्पतालों और निजी अस्पतालों में कुल 9,444 बिस्तर उपलब्ध हैं। इनमें से 4,371 खाली हैं। 

Latest India News