1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, संक्रमण के 755 नए मामले

हरियाणा में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, संक्रमण के 755 नए मामले

हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से तीन ओर लोगों की मौत हो गई तथा कोरोना वायरस संक्रमण के 755 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,303 हो गई।

Coronavirus cases in Haryana till 6 August- India TV Hindi
Image Source : PTI FILE PHOTO Coronavirus cases in Haryana till 6 August

चंडीगढ़: हरियाणा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से तीन ओर लोगों की मौत हो गई तथा कोरोना वायरस संक्रमण के 755 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,303 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि दो लोगों की मौत महामारी से बुरी तरह प्रभावित फरीदाबाद जिले में हुई और एक व्यक्ति की मौत अंबाला में हुई। 

बुलेटिन में कहा गया कि फरीदाबाद में कोविड-19 के 161, गुरुग्राम में 83, अंबाला में 78, रोहतक में 60, पंचकूला में 54, सोनीपत में 51, रेवाड़ी में 48, हिसार में 36, करनाल में 34 और कुरुक्षेत्र में 36 नए मामले सामने आए। राज्य में वर्तमान में 6,205 रोगी उपचाराधीन हैं और 32,640 लोग ठीक हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 83.05 प्रतिशत है। 

Latest India News