1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus Cases in India: भारत में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 283 हुआ, 23 लोग हुए ठीक, 4 की मौत

Coronavirus Cases in India: भारत में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 283 हुआ, 23 लोग हुए ठीक, 4 की मौत

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार की शाम तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 283 हो गया है।

Bird's eye view of a deserted Connaught Place in the wake of coronavirus pandemic in New Delhi.- India TV Hindi
Image Source : PTI Bird's eye view of a deserted Connaught Place in the wake of coronavirus pandemic in New Delhi.

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार की शाम तक देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 283 हो गया है। इससे पहले शुक्रवार की शाम तक यह आंकड़ा 236 था। लेकिन, अब यह आंकड़ा बढ़कर 283 हो गया। इन 283 कोरोना वायरस के मामलों में 244 भारतीय नागरिकों के मामले हैं और 39 विदेशी नागरिकों के मामले हैं। हालांकि, राहत भरी बात यह भी है कि इस आंकड़े में 23 मामले ऐसे भी हैं, जिनके मरीज ठीक हो चुके हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के कुल कोरोना वायरस मामलों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र में अबतक इस वायरस की गिरफ्त में 63 लोग आ चुके हैं, जिनमें 60 भारतीय हैं जबकि 3 विदेशी नागरिक हैं। महाराष्ट्र में इस वायरस की वजह से अबतक 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद केरल में 40 मामले सामने आए हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 23 मामले सामने आ चुके हैं। देशभर के कुल 22 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं।

21 मार्च शाम तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल मामले

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश भारतीय नागरिक विदेशी नागरिक ठीक हो चुके केस मृत्यु
आंध्र प्रदेश 3 0 0 0
छत्तीसगढ़ 1 0 0 0
दिल्ली 16 1 5 1
हरियाणा 3 14 0 0
कर्नाटक 15 0 1 1
केरल 26 2 3 0
महाराष्ट्र 49 3 0 1
ओडिशा 2 0 0 0
पॉण्डिचेरी 1 0 0 0
पंजाब 2 0 0 1
राजस्थान 15 2 3 0
तमिलनाडू 3 0 1 0
तेलंगाना 8 9 1 0
चंडीगढ़ 1 0 0 0
जम्मू-कश्मीर 4 0 0 0
लद्दाख 10 0 0 0
उत्तर प्रदेश 22 1 9 0
उत्तराखंड 3 0 0 0
गुजरात  5 0 0 0
पश्चिम बंगाल 2 0 0 0
कुल 191 32 23 4

स्रोत: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने स्तर पर कई कदम उठा रही हैं। खुद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की है कि जितना हो सके अपने घरों में रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार 22 मार्च को पूरे देश की जनता से 'जनता कर्फ्यु' में अपना योगदान देने की अपील की है और सुबर 7 बजे से लेकर शाम 9 बजे तक आपात सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ पूरे देश की जनता से घर में रहने के लिए कहा है।

Latest India News