देश में कोरोनावायरस के मामले हुए 40 हजार के पार, अबतक 1306 लोगों की मौत
देश में कोरोनावायरस के मामले हुए 40 हजार के पार, अबतक 1306 लोगों की मौत
IndiaTV Hindi Desk
Published : May 03, 2020 08:20 pm IST, Updated : May 03, 2020 08:24 pm IST
रविवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कोरोनावायरस के कुल 40,263 मामले सामने आ चुके हैं।
Image Source : PTIRepresentational Image
नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कोरोनावायरस के कुल 40,263 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में से 20,070 एक्टिव केस है, 10,887 लोग ठीक हो चुके हैं और 1306 लोगों की मौत हो चुकी है।