1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 3900 नए मरीज, कुल मामले 46 हजार के पार

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में सामने आए 3900 नए मरीज, कुल मामले 46 हजार के पार

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3900 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 46,433 हो गई है।

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : AP Representational Image

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले तेज गति से बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3900 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 46,433 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 195 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1020 लोग इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में हम देखें तो 1020 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वालों की संख्या 12726 हो गई है, अब रिकवरी रेट 27.41 % हो गया है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए शादी के कार्यों में 50 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है, इसके साथ-साथ मृतक के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।

Latest India News