1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में Coronavirus के मामले 56 हजार के पार, रिकवरी रेट पहुंचा 30 फीसदी के करीब

भारत में Coronavirus के मामले 56 हजार के पार, रिकवरी रेट पहुंचा 30 फीसदी के करीब

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गयी कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3390 नए मरीज सामने आए हैं और 1278 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं।

<p>A medic takes sample from a patient showing cough and...- India TV Hindi
Image Source : PTI A medic takes sample from a patient showing cough and fever symptoms for COVID-19 test

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गयी कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3390 नए मरीज सामने आए हैं और 1278 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं। नए मामले सामने आने के बाद से देश में करोनो वायरस के कुल मामले बढ़कर 56 हजार के पार हो गए हैं।

अबतक देश में 56, 342 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 37,916 एक्टिव केस है, 1886  लोगों की मौत हो चुकी है और 16,540 मरीज ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में रिकवरी रेट 29.36 फीसदी पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि देश में 216 जिले ऐसे हैं जिनमें कोई मामला सामने नहीं आया है, 42 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 28 दिन से कोई मामला नहीं मिला है, 29 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 21 दिन से कोई मामला नहीं मिला है। 36 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 14 दिन से कोई मामला नहीं मिला है और 46 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 7 दिन से कोई मामला नहीं मिला है।

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने फंसे हुए लोगों की आवाजाही के लिए 222 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, 2.5 लाख से अधिक लोगों ने इस सुविधा का उपयोग किया है। लव अग्रवाल ने बताया कि रेलवे ने 5231 डिब्बों को कोविड केयर सेंटर्स में तब्दील किया है। ये 215 रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए हैं। इनका उपयोग बहुत ही कम लक्षण वाले मरीजों में किया जाएगा।

Latest India News