मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 391 पर पहुंच गया है। इसी बीच राज्य के खंडवा जिले से एक साथ 5 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इसमें से एक खंडवा का स्थानीय नागरिक बताया जा रहा हैै। वहीं चार लोग कर्नाटक के रहने वाले हैं और तबलीगी जमात से जुड़े हैं। इसके अलावा राज्य के विदिशा और धार से भी कोरोना वायरस के एक एक मामले सामने आए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते ग्राफ के बीच खंडवा जिले ने भी संक्रमण केंद्र के रूप में अपनी जगह बना ली है। आज यहां संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 4 लोग कर्नाटक के रहने वाले हैं और यहां की मक्का मस्जिद में आकर रुके हुए थे। ये सभी तबलीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके अलावा खंडवा का एक निवासी भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है।
राज्य में इंदौर अभी भी कोरोना वायरस का केंद्र बना हुआ है। यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 213 पहुंच गई है। इसके साथ ही 21 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं भोपाल में 94 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 1 व्यक्ति की जान गई है। दूसरी ओर धार जिले ने भी कोरोना की लिस्ट में एंट्री कर ली है। यहां पर कोरोना का एक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं विदिशा में भी ताजा कोरोना केस को शामिल कर अब तक दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले
| जिला |
कोरोना पॉजिटिव |
मौत |
| इंदौर |
213 |
21 |
| भोपाल |
94 |
1 |
| मुरैना |
13 |
0 |
| जबलपुर |
9 |
0 |
| उज्जैन |
15 |
5 |
| खरगौन |
12 |
1 |
| बड़वानी |
12 |
0 |
| खंडवा |
1 |
0 |
| शिवपुरी |
2 |
0 |
| ग्वालियर |
7 |
0 |
| छिंदवाड़ा |
2 |
1 |
| विदिशा |
2 |
0 |
| बैतूल |
1 |
0 |
| श्योपुर |
1 |
0 |
| होशंगाबाद |
1 |
0 |
| रायसेन |
1 |
0 |
| धार |
1 |
0 |
| अन्य |
1 |
0 |
Latest India News