1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में Coronavirus से संक्रमण के तीन और मामले सामने आए, कुल 196 लोग संक्रमित

महाराष्ट्र में Coronavirus से संक्रमण के तीन और मामले सामने आए, कुल 196 लोग संक्रमित

टोपे ने कहा, ''तीन और मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। बहरहाल, राज्य में अबतक 34 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। लिहाजा राज्य में अब 155 लोग इसकी चपेट में हैं।''

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : AP Representational Image

मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के बाद राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 196 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये मामले राज्य की किस जगह से सामने आए हैं।

टोपे ने कहा, ''तीन और मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। बहरहाल, राज्य में अबतक 34 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। लिहाजा राज्य में अब 155 लोग इसकी चपेट में हैं।''

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है, उन्हें छुट्टी की तारीख से 14 दिन बाद तक खुद को अनिवार्य रूप से अलग रखना होगा। उन्होंने कहा, ''राज्य में कोरोना वायरस से 196 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से मुंबई और ठाणे क्षेत्र से 107, पुणे से 37, नागपुर से 13, अहमदनगर से 3, रत्नागिरि से एक, औरंगाबाद से एक, यवतमाल से 3, मिराज से 25, सतारा से 2, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, जलगांव, और बुलढाना से एक-एक मामला सामने आया है।

Latest India News