1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर में कोविड-19 के 31 नए मामले

मणिपुर में कोविड-19 के 31 नए मामले

मणिपुर में कोविड-19 के कम से कम 31 और मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 342 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Coronavirus cases in Manipur till 11th June- India TV Hindi
Image Source : PTI Coronavirus cases in Manipur till 11th June

इम्फाल: मणिपुर में कोविड-19 के कम से कम 31 और मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 342 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 सामान्य नियंत्रण कक्ष की ओर से यहां जारी एक वक्तव्य के अनुसार, नए 31 मामलों में से इम्फाल पश्चिम जिला और तमेंगलोंग के 13-13, ककचिंग और उखरुल जिले के दो-डॉ और बिशनपुर जिले का एक मामला है। 4

वक्तव्य में लोगों से आग्रह किया गया है कि इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों के साथ भेदभाव न किया जाए। वक्तव्य के अनुसार, “ठीक हो चुके लोगों के पुनः संक्रमित होने की आशंका बहुत कम है। अस्पताल से जिन्हें छुट्टी मिल गई है उन लोगों के साथ भेदभाव न किया जाए।” वर्तमान में मणिपुर में कोविड-19 के 279 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक कोविड-19 के 63 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 

Latest India News