1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: पुणे जिले में Coronavirus के मामलों की संख्या 50 हजार के पार

महाराष्ट्र: पुणे जिले में Coronavirus के मामलों की संख्या 50 हजार के पार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या पचास हजार से अधिक हो गई है।

<p>महाराष्ट्र: पुणे...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE महाराष्ट्र: पुणे जिले में Coronavirus के मामलों की संख्या 50 हजार के पार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या पचास हजार से अधिक हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जिले में अब कोविड-19 के कुल 51,885 मरीज हैं। इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,343 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार कुल मामलों में से 37,000 पुणे शहर में सामने आए हैं।

 

Latest India News