1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, रिकार्ड 1466 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, रिकार्ड 1466 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 13 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1056 हो गई है। इसके साथ रिकार्ड 1466 नये संक्रमित मिलने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 81,693 हो गयी है।

Coronavirus cases in Rajasthan till 31 August - India TV Hindi
Image Source : PTI Coronavirus cases in Rajasthan till 31 August 

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 13 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1056 हो गई है। इसके साथ रिकार्ड 1466 नये संक्रमित मिलने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 81,693 हो गयी है। इनमें से 13,825 रोगी उपचाराधीन हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों को मौत हुई। 

इनमें जयपुर मेंदो, अजमेर,बीकानेर,धौलपुर,गंगानगर,जैसलमेर,जोधपुर,कोटा,नागौर, राजसमंद,टोंक,उदयपुर में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 275 हो गयी है जबकि जोधपुर में 99, बीकानेर में 74, कोटा में 73 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य में सोमवार रात साढे आठ बजे तक तक 1466 नये मामलों में जयपुर में 290, कोटा में 232, जोधपुर में 145, अलवर में 142, बीकानेर में 71 मामले आए।

Latest India News