1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 40,00 के पार, 18 और लोगों की मौत

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 40,00 के पार, 18 और लोगों की मौत

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1,982 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 40,000 पार कर गये और अब तक 397 लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है।

Coronavirus cases in Tamil Nadu till 12th June- India TV Hindi
Image Source : AP Coronavirus cases in Tamil Nadu till 12th June

चेन्नई: तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1,982 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 40,000 पार कर गये और अब तक 397 लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है। अब राज्य में संक्रमण के कुल मामले 40,698 हैं। शुक्रवार को 1,342 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 22,047 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण के नए मामलों में 1,477 चेन्नई से है जिसके बाद राज्य की राजधानी में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 28,924 पहुंच गई है। 

Latest India News