तमिलनाडु में 580 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए, 2 लोगों की हुई मौत
तमिलनाडु में गुरुवार को 580 और कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए और 2 मौतें हुईं है। राज्य में कुल कोरोना मामलों की संख्या 5409 है जिसमें 37 मौतें शामिल हैं। आज के मामलों की एक बड़ी संख्या को आंबेडु बाजार (चेन्नई) से जुड़ी हुई है।
