1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 53 देशों में 3,336 भारतीय संक्रमित, अबतक 25 की मौत- सूत्र

Coronavirus: 53 देशों में 3,336 भारतीय संक्रमित, अबतक 25 की मौत- सूत्र

सरकारी सूत्रों के अनुसार, अबतक 53 देशों में कुल 3 हजार 336 भारतीय लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि 25 भारतीयों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : AP Representational Image

नई दिल्ली. विदेशों में रह रहा भारतीय समुदाय भी कोरोना के कहर से जूझ रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, अबतक 53 देशों में कुल 3 हजार 336 भारतीय लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जबकि 25 भारतीयों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। सूत्रों ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को संयम रखना होगा क्योंकि सरकार देश में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के व्यापक नीतिगत फैसले के तहत उन्हें वहां से स्वदेश नहीं ला रही है।

उन्होंने कहा कि भारत ने 55 देशों को वाणिज्यिक आधार पर और मदद के रूप में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। विदेशों से मेडिकल उपकरण मंगाने के विषय पर उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण कोरिया और चीन से कोविड-19 जांच किट खरीद रहा है। सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये भारत मेडिकल उपकरण जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, जापान और फ्रांस से खरीदने पर विचार कर रहा है।

बात अगर अपने देश की करें तो भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक 12,759 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, भारत में अबतक इस बीमारी से जुड़े 12,380 मामले सामने आए हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें से 10,824 एक्टिव केस हैं। देशभर में 1514 कोरोना के मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए हैं जबकि 420 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि देश के 325 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है और 17 राज्यों में ऐसे 27 जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।

देश में अभतक 2,90,401 लोगों का टेस्ट किया है, इनमें से 30,043 लोग जिनका टेस्ट कल हुआ, उसमें 26,331 का टेस्ट ICMR नेटवर्क के 176 लैब में हुआ और 3,712 टेस्ट निजी लैब में हुए जिनकी संख्या 78 है।

Latest India News