1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir में सात और लोगों में Coronavirus की पुष्टि

Kashmir में सात और लोगों में Coronavirus की पुष्टि

सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, ‘‘श्रीनगर में आज सात नये पॉजिटिव मामले सामने आए। चार लोगों को एक धार्मिक स्थल पर पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ जबकि तीन अन्य ने जम्मू-कश्मीर से बाहर की यात्रा की थी।’’

Kashmir- India TV Hindi
Image Source : AP Representational Image

श्रीनगर. कश्मीर में शनिवार को सात लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई जिससे जम्मू-कश्मीर में कुल मामले बढ़कर 27 हो गए। अधिकारियों ने बताया कि नये पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।

सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, ‘‘श्रीनगर में आज सात नये पॉजिटिव मामले सामने आए। चार लोगों को एक धार्मिक स्थल पर पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ जबकि तीन अन्य ने जम्मू-कश्मीर से बाहर की यात्रा की थी।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह दुखद है। लेकिन सूचना मिलने का मतलब है तैयार रहना।’’ केंद्र शासित प्रदेश के कुल 27 मामलों में से 21 कश्मीर में जबकि छह जम्मू क्षेत्र में सामने आए हैं।

Latest India News