1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ा, जर्मनी से पंजाब लौटे एक व्यक्ति की मृत्यु

कोरोना वायरस की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ा, जर्मनी से पंजाब लौटे एक व्यक्ति की मृत्यु

देशभर में कोरोना वायरस के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 167 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 142 भारतीय नागरिकों के मामले हैं और 25 विदेशी नागरिकों के।

Coronavirus Death Toll Rises to 4 in india, कोरोना वायरस की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ा, जर्मनी से पंज- India TV Hindi
Coronavirus Death Toll Rises to 4 in india, कोरोना वायरस की वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ा, जर्मनी से पंजाब लौटे एक व्यक्ति की मृत्यु, देशभर में कोरोना वायरस के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जर्मनी से लौटकर पंजाब आए एक व्यक्ति को इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत की पुष्टि की है। पंजाब के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत के बाद अब देश में इस वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 4 तक पहुंच गया है। इससे पहले कर्नाटक, दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह पिछले दिनों जर्मनी-इटली हो कर पंजाब आया था, परन्तु कुछ दिन बाद ही उन की सेहत इतनी ज़्यादा ख़राब हो गई कि उन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन अब उसकी मौत की खबर आई है।

देशभर में कोरोना वायरस के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 173 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 148 भारतीय नागरिकों के मामले हैं और 25 विदेशी नागरिकों के। कुल 173 मामलों में 20 लोग ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, हालांकि 4 लोगों की मौत भी हुई है। 

19 मार्च शाम तक देश में कोरोना वायरस के कुल मामले

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश भारतीय नागरिक विदेशी नागरिक ठीक हो चुके केस मृत्यु
आंध्र प्रदेश 2 0 0 0
छत्तीसगढ़ 1 0 0 0
दिल्ली 11 1 3 1
हरियाणा 3 14 0 0
कर्नाटक 14 0 0 1
केरल 25 2 3 0
महाराष्ट्र 44 3 0 1
ओडिशा 1 0 0 0
पॉण्डिचेरी 1 0 0 0
पंजाब 2 0 0 1
राजस्थान 5 2 3 0
तमिलनाडू 2 0 1 0
तेलंगाना 4 2 1 0
चंडीगढ़ 1 0 0 0
जम्मू-कश्मीर 4 0 0 0
लद्दाख 8 0 0 0
उत्तर प्रदेश 18 1 9 0
उत्तराखंड 1 0 0 0
पश्चिम बंगाल 1 0 0 0
कुल 148 25 20 4

स्रोत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Latest India News