1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: Delhi में Malls के बाद तीनों Haat और HoHo बस सेवा भी की गई बंद

Coronavirus: Delhi में Malls के बाद तीनों Haat और HoHo बस सेवा भी की गई बंद

दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी 3 हाट बंद करने का फैसला किया है। शहर के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। 

Corona- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतिकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी 3 हाट बंद करने का फैसला किया है। शहर के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी 3 हाट को बंद कर रहे हैं। ये तीनों हाट INA, पीतमपुरा और जनकपुरी में हैं। उन्होंने बताया कि टूरिज्म विभाग द्वारा चलाई जा रही होहो बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है।

इसस पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी मॉल बंद करने का फैसला किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार दिल्ली में सभी मॉलों को बंद करेगी, लेकिन इन मॉलों में स्थित किराना, फार्मेसी और सब्जियों की दुकानें खुली रहेंगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम सभी मॉल (किराना, फामेर्सी और सब्जी की दुकानों को छोड़कर) को बंद कर रहे हैं।" सरकार ने क्षेत्र में कोरोनावायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली में सभी गैर-जरूरी सेवाओं को भी बंद कर दिया है।

Latest India News