1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: गाजियाबाद से सामने आए 3 नए केस, एक्टिव मामले बढ़कर हुए 64

Coronavirus: गाजियाबाद से सामने आए 3 नए केस, एक्टिव मामले बढ़कर हुए 64

गाजियाबाद में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में कुछ कोरोमना मामलों की संख्या बढ़कर 172 हो गई।

Coronavirus- India TV Hindi
Image Source : AP Representational image

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 172 हो गई। इन मामलों में से 64 एक्टिव केस हैं और 106 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद में अबतक 5251 लोगों को सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 4511 रिपोर्ट्स निगेटिव हैं। अभी 568 रिपोर्ट पॉजिटिव आनी बाकी हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले में 24 घंटे में 100 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 

गौतमबुद्धनगर से मिले 4 मरीज

गौतमबुद्धनगर से शुक्रवार को कोरोना वायस के 4 मरीज सामने आए, जिसके बाद जिले में अबतक आए कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 242 हो गए। कुल मामलों में से 169 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, 69 केस एक्टिव हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि जो लोग शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से एक सेक्टर 12 निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग महिलाहैं, दूसरा नगला गांव निवासी 21 साल का युवक है। दो मरीज सेक्टर 5 के रहने वाले हैं, इनकी उम्र क्रमश: 22 साल और 41 साल है।

Latest India News