1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 19 राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन, अब तक 415 मामले आए सामने

Coronavirus: 19 राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन, अब तक 415 मामले आए सामने

सोमवार को हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। छह राज्यों के कुछ हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। 

Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry- India TV Hindi
Image Source : ANI Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry.

नई दिल्ली. सोमवार को हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। छह राज्यों के कुछ हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक कोरोना वायरस के 415 मामले सामने आए हैं, 23 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और 7 मरीजों की मौत हो गई है। ICMR Director-General बलराम भार्गव ने कहा कि देश में 12 लैब पंजीकृत कर दी गई हैं। उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। इन 12 लैब्स में देशभर में 15,000 संग्रह केंद्र हैं।

Latest India News