1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 227 हुए

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 227 हुए

हरियाणा के नूंह और पलवल में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले आने के साथ शनिवार को राज्य में कुल मामले बढ़ कर 227 हो गये। नये मामलों में, नूंह में एक और पलवल में दो व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।

Coronavirus cases latest update in Haryana- India TV Hindi
Image Source : Coronavirus infection cases rise to 227 in Haryana

चंडीगढ़: हरियाणा के नूंह और पलवल में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले आने के साथ शनिवार को राज्य में कुल मामले बढ़ कर 227 हो गये। नये मामलों में, नूंह में एक और पलवल में दो व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। राज्य में संक्रमण के कुल मामलों में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के रोजाना बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 137 है। अब तक 88 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक दो लोगों को की मौत हुई है। नूंह में कुल 57, फरीदाबाद (33), गुरूग्राम (32) और पलवल में 32 मामले अब तक सामने आये हैं। पंचकुला जिले में अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं। 

Latest India News