Coronavirus Live Updates: CM केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में लॉकडाउन जारी रहेगा, कोई छूट नहीं
कोरोना वायरस भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बनकर टूटा है। इस खतरनाक वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 29.2 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इटली और स्पेन में मृतकों का आंकड़ा मिलाकर 48 हजार को भी पार कर चुका है। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 9.6 लाख के पार पहुंच चुकी है।
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:
Live updates : Coronavirus Live Updates 26 April 2020
-
April 26, 2020 12:10 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
एलएनजेपी हॉस्पिटल में प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों का इलाज चल रहा है, और मैं खुद स्थिति पर नजर रख रहा हूं: अरविंद केजरीवाल
-
April 26, 2020 12:09 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
दिल्ली में कोई मार्केट, या शॉपिंग मॉल नहीं खुलेंगे। रिहाइशी इलाके की इक्की-दुक्की दुकानें खुलेंगी लेकिन कन्टेनमेंट एरिया में कोई दुकान नहीं खुलेगीः अरविंद केजरीवाल
-
April 26, 2020 10:06 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
राजस्थान में कोरोना वायरस के 58 नए मामले, संक्रमितों संख्या 2141 हुई
जयपुर: राजस्थान में रविवार सुबह कोरोना वायरस के 58 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,141 हो गयी। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,141 हो गयी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण के 58 नए मामलों में से नागौर में 20, जोधपुर में 15, अजमेर में 11, जयपुर में सात, कोटा में तीन, झालावाड—हनुमानगढ़ में एक-एक मरीज पाये गये हैं। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 35 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
-
April 26, 2020 8:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
महिलाओं से जुड़े रोगों से योग के जरिए कैसे बजें, बता रहे हैं योगगुरु स्वामी रामदेव।