1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैबिनेट बैठक के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- सभी राज्य शुरू करेंगे हेल्पलाइन नंबर, घबराने की जरूरत नहीं

कैबिनेट बैठक के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- सभी राज्य शुरू करेंगे हेल्पलाइन नंबर, घबराने की जरूरत नहीं

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लॉकडाउन के मद्देनजर जरूरी सेवाओं के लिए सभी राज्य हेल्पलाइन शुरू करेंगे।

Prakash Javdekar- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Prakash Javdekar

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लॉकडाउन के मद्देनजर जरूरी सेवाओं के लिए सभी राज्य हेल्पलाइन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने हेल्पालाइन शुरू कर भी दिया है और कुछ शुरू करनेवाले हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा- कोरोना से लड़ना हैतो सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना पड़ेगा।

आपको बता दें कि  कोरोना वायरस के चलते पैदा हालात के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बठक में इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का दृश्य देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री एक दूसरे से एक निश्चित दूरी पर बैठे थे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के चित्र में मंत्री एक दूसरे से दूरी बना कर और प्रधानमंत्री की ओर मुखातिब होकर कुर्सियों पर बैठे नजर आए। उनकी कुर्सियों के बगल में छोटी मेजें थीं जिन पर उनके दस्तावेज रखे थे । आम तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रीगण अंडाकर मेज के इर्द गिर्द कुर्सियों पर बैठे होते हैं ।

Latest India News