1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: विधायक ने छुए ASI के पैर, Coronavirus से जंग में पुलिस की भूमिका के लिए किया आभार व्यक्त

VIDEO: विधायक ने छुए ASI के पैर, Coronavirus से जंग में पुलिस की भूमिका के लिए किया आभार व्यक्त

कोरोना वायरस के खिलाफ देश की जंग में पुलिस की भूमिका बेहद अहम है। पूरे देश में जारी लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर रही है।

विधायक ने छुए ASI के पैर- India TV Hindi
विधायक ने छुए ASI के पैर

विशाखापट्टनम: कोरोना वायरस के खिलाफ देश की जंग में पुलिस की भूमिका बेहद अहम है। पूरे देश में जारी लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर रही है। ऐसे में आंद्र प्रदेश के अरकु विधानसभा सीट से विधायक चेट्टी फालगुना ने पुलिस को सम्मान देने के लिए विशाखापट्टनम में ASI (Assistant Sub Inspector) के पैर छुए। 

ASI के पैर छू कर चेट्टी फालगुना ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच भी अपनी ड्यूटी निभाने वाली पुलिस का आभार व्यक्त किया। इसका एक वीडियो भी है, जिसमें विधायक चेट्टी फालगुना, ASI के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ASI सेल्यूट करते हुए अटेंशन की मुद्रा में खड़ रहे।

देखिए वीडियो-

Latest India News