A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: महाराष्ट्र में 328 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,648 हुई

Coronavirus: महाराष्ट्र में 328 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,648 हुई

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 3,648 हो गई। 

Coronavirus: महाराष्ट्र में 328 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,648 हुई - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Coronavirus: महाराष्ट्र में 328 नए मामले सामने आए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,648 हुई 

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 3,648 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 328 में से 184 मरीज मुंबई और 78 पुणे के हैं। उन्होंने बताया कि ठाणे शहर में छह, भिवंडी में तीन, ठाणे जिले में तीन, रायगढ़ में पांच, मीरा भायंदर में 11, कल्याण डोम्बिवली में पांच, पालघर में सात, पिंपरी चिंचवड़ में आठ, नागपुर में तीन, नवी मुंबई में दो, सतारा में चार, अकोला, अमरावती, नंदुरबार, पनवेल, औरंगाबाद, वसई विरार और पुणे जिले में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया।

वहीं अगर पूरे देश की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 957 मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीज सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 14,792 हो गए हैं। इन मामलों में से 12 हजार 289 कोरोना वायरस के एक्टिव केस हैं। 2015 मरीज अबतक कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं, जबकि इस बीमारी की वजह से 488 लोगों की मौत हो चुकी है। (इनपुट-भाषा)

 

Latest India News