1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार इलाज के लिए बनाएगी विशेष केंद्र

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार इलाज के लिए बनाएगी विशेष केंद्र

महाराष्ट्र के मंत्री अमित देशमुख ने कहा है कि सरकार कोरोना वायरस के मरीज़ों के इलाज के लिए तीन अस्पतालों में केंद्रों की स्थापना करेगी। देशमुख ने कहा कि इन केंद्रों की स्थापना जेजे अस्पताल समूह करेगा।

Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार इलाज के लिए बनाएगी विशेष केंद्र - India TV Hindi
Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार इलाज के लिए बनाएगी विशेष केंद्र 

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री अमित देशमुख ने कहा है कि सरकार कोरोना वायरस के मरीज़ों के इलाज के लिए तीन अस्पतालों में केंद्रों की स्थापना करेगी। देशमुख ने कहा कि इन केंद्रों की स्थापना जेजे अस्पताल समूह करेगा। उन्होंने बताया कि मुंबई में सेंट जॉर्ज अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीज़ों के इलाज लिए 300 बिस्तरों का केंद्र बनेगा और 60 बिस्तर आईसीयू में होंगे, जबकि जीटी अस्पताल में 250 बिस्तर होंगे और आईसीयू में 50 बिस्तर होंगे। 

मेडिकल शिक्षा मंत्री ने कहा कि पुणे में 700 बिस्तर का अस्पताल होगा और 100 बिस्तर आईसीयू के लिए होंगे। देशमुख ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी विनिता सिंघल को इन केंद्रों के निर्माण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Latest India News