Coronavirus: महाराष्ट्र में संक्रमण के 120 नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 868 पहुंची, 52 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 120 नए मामले आने के साथ ही सोमवार तक प्रदेश में 868 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘120 लोगों में से 68 व्यक्ति मुंबई शहर के हैं जबकि 41 पुणे के हैं।’’
