A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में Coronavirus संक्रमण के 183 नए मामले, मृतकों की संख्या 113 हुई

मुंबई में Coronavirus संक्रमण के 183 नए मामले, मृतकों की संख्या 113 हुई

बुधवार को कोरोना वायरस के 183 नए मामले सामने आने के साथ मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 1,936 हो गयी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि बुधवार को दो और लोगों की मौत के साथ शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 113 हो गयी है । 

मुंबई में Coronavirus संक्रमण के 183 नए मामले, मृतकों की संख्या 113 हुई - India TV Hindi
Image Source : PTI मुंबई में Coronavirus संक्रमण के 183 नए मामले, मृतकों की संख्या 113 हुई 

मुंबई: बुधवार को कोरोना वायरस के 183 नए मामले सामने आने के साथ मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 1,936 हो गयी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि बुधवार को दो और लोगों की मौत के साथ शहर में संक्रमण से मृतकों की संख्या 113 हो गयी है । विभिन्न अस्पतालों से 17 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक उपचार के बाद ठीक हो गए लोगों की संख्या 181 हो चुकी है ।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण के संदेह में शहर के विभिन्न अस्पतालों में बुधवार को 261 लोगों को भर्ती कराया गया । बीएमसी के मुताबिक निगम संचालित कस्तूरबा अस्पताल में 65 वर्षीय व्यक्ति और 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। 

बयान के मुताबिक, ‘‘दोनों में एक व्यक्ति पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। जबकि, दूसरा व्यक्ति उम्र संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहा था। ’’ बहरहाल, बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन उपक्रम (बेस्ट) के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को उपचार के क्रम में बिजली विभाग के 52 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गयी। बेस्ट के मुताबिक कर्मचारी को बुखार की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई ।

वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को 232 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,916 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित नौ और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या अब तक 187 हो गयी है। उन्होंने बताया कि समूचे राज्य में विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद अब तक 295 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है। 

Latest India News