मुंबई: मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 और मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,120 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।
बीएमसी के अनुसार 37 और लोग स्वस्थ हुए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। शहर में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 239 हो गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संदिग्ध 201 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वहीं पूरे महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव के आज 118 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3320 हो गई है,जबकि आज कुल 7 लोगों की मौत हुई है।राज्य में आज 31 मरीजो को रिकवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अबतक 331 कोरोना संक्रमितों को रिकवरी के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
वहीं पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1076 नए मरीज सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हो गई है। नए मरीज सामने आने के बाद भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 13 हजार 835 हो गए हैं। इन मामलों में से 11 हजार 616 एक्टिव केस हैं। 1766 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं, जबकि ये बीमारी 452 लोगों की जान ले चुकी है। (इनपुट-भाषा)
Latest India News
Related Video