नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन ने भी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए बनाए गए ‘नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स फंड) में 25 हजार रुपये का दान दिया है। ये पैसे उनकी पर्सनल सेविंग (बचत) है जिसे उन्होंने पीएम-केयर्स कोष में दान करने का फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये अपनी सरकार के प्रयास के तहत इस कोष की स्थापना की थी और लोगों से इसमें खुले दिल से दान करने को कहा है।
कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ देशभर की तमाम हस्तियों के अलावा औद्योगिक घराने और विभिन्न संस्थानों की तरफ से प्रधानमंत्री केयर फंड में अपना योगदान दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा 1500 करोड़ रुपए का योगदान टाटा ग्रुप ने किया है, इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्री और अडानी ग्रुप ने इस फंड में 500-500 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। मंगलवार को ही भारती ग्रुप ने भी इस फंड में 100 करोड़ रुपए का योगदान देने की घोषणा की है। वहीं व्यक्तिगत तौर भी लोग इसमें योगदान दे रहे हैं।
सोमवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री ‘नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष’ (पीएम केयर्स फंड) में 100-100 रुपये दान दें तथा 10 अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करें।
Latest India News
Related Video