नई दिल्ली. पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकसाथ खड़ा है। भारतीय रेल भी इस लड़ाई में एक अहम योगदान दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सह-सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारतीय रेल ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 2500 से ज्यादा डॉक्टरों और 35000 से ज्यादा पैरामेडिक्स स्टॉफ तैनात किया है।
उन्होंने बताया कि रेलवे की 586 हेल्थ यूनिट्स के चेन, 45 उप-मंडल अस्पताल, 56 मंडल अस्पताल, 8 प्रोडक्शन यूनिट अस्पताल और 16 ज़ोनल अस्पताल कोरोना वायरस की लड़ाई में मदद दे रहे हैं। लव अग्रवाल ने आगे जानकारी दी कि 80 हजार आईसोलेशन बेड बनाने के लिए रेलवे 5 हजार कोचों को आईसोलेशन यूनिट के रूप में बदल रही है। इनमें से 3250 को करवर्ट कर लिया गया है।
आपको बता दें कि अबतक देश में कुल 5734 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और कुल 166 मौतें हुई हैं। 473 मरीज कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने में सफल रहे हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 549 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं।
Latest India News